शेर को पालने में उतना खर्चा नहीं है
जितना मेकअप और पब्लिसिटी
कर सियार को लगातार शेर के रूप में प्रस्तुत करने में है।
दौलत, शोहरत और ताकत मिलने पर ,
इंसान बदलता नहीं है बल्कि बेनकाब होता है ...
सभी लोग "मरते" हैं...
पर वास्तव में सभी लोग "जीते" नहीं हैं..!!
ईश्वर का मौन, सुन पाना और
उन, इशारों पर चलते जाना ।
ले जाएगा यही, कामरानी तक
तेरा जज़्बा तेरा यूं साहस भर चलते जाना।
भूत पहले ही बीत चुका है, भविष्य अभी तक आया नहीं है। तुम्हारे लिए जीने के लिए बस एक ही क्षण है।~ गौतम बुद्ध
सारे ही काम जरूरी थे जिंदगी में और होते भी गए
एक खुदा तेरी इबादत ही थी जो हर बार टालती गयी
कभी कभी दिल यूं भारी होता,
जैसे सीने पे पहाड़ रख दिया हो किसी ने
राजा सोता रहें तो भी ठीक
जनता आवाज भी उठाए तो गुनाह
जलती रही बस्ती नग्न होती रही स्त्रियां
जनता इसे कहें भी क़त्ल तो है सज़ा
राजेश गौरी
जिंदगी में सिर्फ पहली बार,
इतना ही कहा है मैंने
बहुत मजबूत रिश्ते थे,
बहुत कमजोर लोगों से...!
लोग इंतजार में थे मुझे टूटा हुआ देखने को,
एक मैं था जो सहते सहते पत्थर का हो गया।
बाज के हौसले में फर्क है,वरना उड़ान कौवे भी भरते हैं।
बेवजह खुश रहो... वजह महंगी है.....!!
आज खुद को खुश रखना,इस दुनियां का सबसे बड़ा संघर्ष हैं…
जिंदगी जला ली हमने जैसी जलानी थी, शाहब
अब धुएं पे तमाशा कैसा और राख पर बहस कैसी..!
प्रेम की पहचान अगर शादी होती ,तो रुकमणी के स्थान पर आज राधा होती ..!!
हर नारी में सीता भी होगी हर पुरुष में राम भी होगाअंतर्मन रखो शुद्ध अपना तुम्हीं में भगवान भी होगा
राजेश गौरी
कुछ कश्तियाँ डूबी है, अपने सूराखों की वजह से भी,
यूँ हर बार इल्ज़ाम,, तूफानों पर न लगाया करो।।
सेजल
बस सफर के मज़े लो,मज़िल सबकी मौत है…
स्त्री तुम्हारी ब्याहता जरूर है ,
पर तुम उसके विधाता नहीं हो
माँ तुम मेरी अनूठी एक प्रेम कहानी
अमूमन प्रेम कहानी में एक राजा एक रानी होते हैं
पर तुम्हारी मेरी तो बात ही अलग है
मेरे आँखों की मौन भाषा तुम पढ़ लेती हो
मेरे हृदय के स्पंदन में तुम बसती हो
मेरे सुख...