इस दुनिया में अगर इरादे साफ़ है..
तो समझ लो की सभी खिलाफ है...!!
अगर आप पर कोई मरता है,
तो कोशिश करें वो जिंदा रहे....
विश्वास का पौधा लगाने से पहले जमीन को
परख लेना क्यों कि हर मिट्टी वफादार नहीं होती..
मोहब्बत ज़िंदगी के फैसलों से
लड़ नहीं सकती....
किसी को खोना पड़ता है....
किसी का होना पड़ता है....!!
कटी हुई टहनियां कहा छाव देती है,
हद से ज्यादा उम्मीदें हमेशा घाव देती है…!
कुछ लोगों की फितरत चप्पल जैसी होती है ,
साथ तो देते हैं लेकिन पीछे से किचड़ उछालते हैं ...
बेज्जती का जवाब इतनी इज्जत से दे,
कि सामने वाला खुद शर्मिंदा हो जाए....
लगता है मेरे अच्छे दिन रास्ता भटक गए हैं..
पता नहीं क्यों आ ही नहीं रहें...!!
कबीर और प्रीति वाला प्यार नही हमें तो ,तुमसे राधा कृष्ण वाला प्यार हुआ है…!!
चालाकी,
चतुराई
और
बेशर्मी
के मिश्रण को
आजकल होशियारी कहते हैं!!!
धर्महित के कार्य में गिलहरी ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई थी,सराहना जब मिली श्रीराम से तब पीठ पर तीन धारियां पायी थी..!!
जिंदगी एक रंगीन लिफाफे में लिपटी,
एक उदास चिट्ठी है!!
अनवर चतुर्वेदी
इंसानी फितरत है साहब,
सज़ा हो या सलाह सिर्फ दुसरो को ही दी जाती है….!!
चराग-ए-इश्क कभी दिल से जलाया न करो , जलाओ तो जलाकर नफरत से बुझाया न करो, ............ गम ये नहीं के भूल गए तुम हमको... बात ये है के , इस कदर याद तुम आया न करो...!!
थक चुका हूं इन पुराने अल्फ़ाज़ों से खेलते खेलते,
तुम मेरे दिल से खेल कर एक नया शब्दकोश उपहार कर दो..!!
लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में,
यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है'
अंगुलियां यूं न सब पर उठाया करो,
खर्च करने से पहले कमाया करो
राहत इन्दौरी
हिन्दू मुस्लिम चाहे जो माथे पर लिखा हो मगर ,
आपके सीने में हिन्दुस्तान होना चाहिए
अगर पुरखों ने खेत में हल चलाकर
"कलम" पकड़ने के लायक बनाया हैं,
तो कलम का फर्ज हैं कि
अब वह "हल" का कर्ज उतारे।
प्रेम किसी भी स्थान पर
रहने की अनुमति दे सकता है
लेकिन दूसरे स्थान पर
रखने की नहीं,
प्राथमिकताओं का पालन आवश्यक है।
नहीं आती नींद अब इन आंखों में,तेरे इश्क़ ने मेरी रातें खराब की हैं..!!