सुनो लड़कियों घर से भागो
प्रेमी के साथ नहीं।
इतिहास
भूगोल
विज्ञान
साहित्य की किताबें लेकर,
जब इन किताबों को सीढ़िया बनाकर
मारियाना की गर्त से लेकर,
चांद पर पहुंच जाओगी।
तब कोई भी प्रेमी भगाएगा नहीं
बल्कि
ख़ुद ही चोरी छिपे किताबें देगा
बजाय फूल और झूठी प्रसन्नता के।
मेरी नींद तक पूरी होती नहीं,
ख़्वाब क्या...घंटा पूरे होंगे
भावनाओं का कोई पार्थिव शरीर नहीं,
होता उनका बस अंतिम संस्कार होता है....
सनकी
जब से मिला हूं तुमसे मैं खुद को भूल बैठा हूं,
इज़हार-ए-मोहब्बत कि खातिर खुशी से फूल बैठा हूं..!!
विरक्ति
रूपया व्यक्ति का,
रवैया बदल देता हैं।
एक अदा से शुरू एक अन्दाज़ पर खत्म होती है ,नजर से शुरु हुई मोहब्बत नजरअंदाज पर खत्म होती है !!
मोहब्बत में कहाँ कोई उसूल होता है❤️❤️दिल जिसे चाहे बस वही कुबूल होता है
सारे जग की उम्मीदों से
निज स्वार्थ बड़े जब हो जायें
पद हेतु, शत्रु के पाले में
कुछ मित्र खड़े जब हो जायें
तब दिल पर पत्थर रखकर
उनसे हाथ छुड़ाना पड़ता है
निज संबंधों को भूल
पार्थ को शस्त्र उठाना पड़ता है
फंस गया तुम्हारा...
तुम ने तो सितारों को दूर ही से देखा है,तुम समझ न पाओगे आसमां की तनहाई…
संस्कारों में बस इतने बने रहना,कि कोई परवरिश तक ना पहुंचे…
फिर हमनें अपनी आंखो को सजाया है तुम्हारे लिएतुम अपना दिल कब सजाओगे मेरे लिए....!!
खुद्दार दुश्मन के आगे नाक रगड़ देनामगर गद्दार दोस्त से फिर कभी हाथ मत मिलाना
सदा दिवाली सन्त की ,बारह मास बसंत।
प्रेम रंग जिन पर चडे ,उनके रंग अनंत ।।
जाने किस हुनर से ख़ुदा हो जाते हैं लोग
एक हम हैं कि सलीके के इंसाँ न हो सके
कामयाबी का तभी "सिंहासन" होगा,जब आपका अपने "मन" पर शासन होगा।
प्रेम तो आज भी उसी रुप उसी मिठास में है बस उसे निभाने वाला मनुष्य ही अधिक समझदार हो गया है।
~ राजेश गौरी
मोटिवेशन वाली वीडियो देख करआदमी 10-15 मिनट ही मोटीवेट रहता है।।
ढल चुका है सूरज चांदनी भी खो रही है,
मेरे साथ तेरी याद में, ये रात भी रो रही है..!!
विरक्ति
मछलियों को लगता था
के जैसे वे तड़पती हैं पानी के लिए
पानी भी उनके लिए
वैसा ही तड़पता होगा।
लेकिन जब खींचा जाता है जाल
तो पानी मछलियों को छोड़कर
जाल के छेदों से निकल भागता है।
पानी मछलियों का देश है
लेकिन मछलियां अपने...
औरत ने जनम दिया मर्दों को..
मर्दों ने उसे बाज़ार दिया
जब जी चाहा मसला कुचला
जब जी चाहा घुत्कार दिया