sj_coat_512x512_web

World's Best Cow Hospital

याद करोगे इश्क़ हुआ था,इसकी हर सौग़ात अलग है, मुझसे बेहतर लाख मिलेंगे,लेकिन मेरी बात अलग है.

जिंदगी में सिर्फ पहली बार, इतना ही कहा है मैंने बहुत मजबूत रिश्ते थे, बहुत कमजोर लोगों से...!

मत करो हमसे यूँ ग़ैरों जैसा सलूक ख़बर हम भी रखते हैं लावारिस हैं हम

मुझको मजबूर न कीजिएगा अदाकारी पर , मैं जो किरदार में उतरा तो क़यामत होगी ..!!

ज्ञान का उपयोग न हो तो वह भार के ही समान है.! ~ अज्ञात

आग अपने ही लगा सकते हैं ग़ैर तो सिर्फ़ हवा देते हैं! — मोहम्मद अल्वी

"वक्त की पाबंदी सभ्यता की पहली निशानी है…।"

मैं उसे देख भी लेता हूं….. छू भी लेता हूं…. भला हो रात का…. नींद का….. ख्वाब का….!

पहाड़ तोड़ने का साहस तो हर इंसान में है, पर वो डरता है "कामयाबी" के पहले पागल घोषित किए जाने से।

एकांत ही,सुख है...

कुछ पीड़ाओं में ध्वनि नहीं होती , लेकिन उनकी गूंज अनंत तक होती है...

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,कौसल्या हितकारी ।हरषित महतारी, मुनि मन हारी,अद्भुत रूप बिचारी ॥लोचन अभिरामा, तनु घनस्यामा,निज आयुध भुजचारी ।भूषन बनमाला, नयन बिसाला,सोभासिंधु खरारी ॥कह दुइ कर जोरी, अस्तुति तोरी,केहि बिधि करूं अनंता ।माया गुन ग्यानातीत अमाना,वेद पुरान भनंता ॥

क्रोध सदैव दूसरे को कम और स्वयं को ज्यादा हानि पहुंचती है !!!

बड़ा अजीब खेल खेलता है खेलने वाला दिन भर बारिश में भीगता रहा छाता ठीक करने वाला

छुड़ा के उंगली पापा ने सलाह दी, अकेले चला कर बेटे सहारे ठीक नहीं होते...

दूसरों के कर्मों का श्रेय स्वयं लेकर आप जयेष्ठ बन सकते हैं, श्रेष्ठ कदापि नहीं !

किसी भी क्लास में नहीं पढ़ाया जाता है, कि कैसे बोलना चाहिए , लेकिन जिस प्रकार से आप बोलते हैं, वह तय कर देता है कि आप किस क्लास के हैं !

मेरे ख्वाबो का कोई आशियाना नहीं हैं , अपने दर्दों को मुझे मिटाना नहीं हैं , मेरी मजबूरियों का फ़साना भी क्या अजीब हैं , मुझे रोना हैं पर किसी को बताना नहीं हैं ..

साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं। अब्राहम लिंकन

वह पथ क्यापथिक कुशलता क्याजिस पथ पर बिखरे शूल न होंनाविक की धैर्य परीक्षा क्याजब धाराएँ प्रतिकूल न हों जयशंकर प्रसाद


Concept, Created & Designed by sureshjain.com


© copyright 2025. sureshjain.com All Rights Reserved.

Translate »