ख़ामोशी किसी की यूं ही बेहिसाब नहीं होती,
दर्द उनकी आवाज़ छीन लेते हैं
अकेला चलना किसी के,
पीछा चलने से बेहतर है....
मनचाहे शख्स के पास ,
सारे जहां का सुकून होता है...
आ मत जाना अब हम संभल गये हैं ,
यूँ बिखरने का हौंसला बार-बार नहीं होता...
सुनो लड़कियों घर से भागो
प्रेमी के साथ नहीं।
इतिहास
भूगोल
विज्ञान
साहित्य की किताबें लेकर,
जब इन किताबों को सीढ़िया बनाकर
मारियाना की गर्त से लेकर,
चांद पर पहुंच जाओगी।
तब कोई भी प्रेमी भगाएगा नहीं
बल्कि
ख़ुद ही चोरी छिपे किताबें देगा
बजाय फूल और झूठी प्रसन्नता के।