11
Apr
असत्य है
ईश्वर नहीं मारता
उसकी निर्माण सत्ता का भवन
नहीं बिखरता
एक पिता की मृत्यु पर
थरथरा कर रेत सा
धड़ाम से गिर पड़ता है
ईश्वरीय सत्ता का भवन
और
प्रत्येक मां की मृत्यु पर
संतान दृष्टि में
मर जाता है ईश्वर
क्योंकि
मां ही ईश्वर का प्रतिबिंब है


