1

Apr

शब्दों से तुम बन गए
पंक्तियों में मेरे ढल गए
स्याही में मेरे पिघल गए
रचना मेरी तुम बन गए।

हर छंद में तुम रम गए
मैं तुम पर अब क्या लिखूं?
मेरे गीत के नज़्म बन गए
जीने की वजह तुम बन गए।

स्वर लहरी तुम बन गए
गीतों की धुन में सज गए
विरह वेदना तुम बन गए
मेरी चेतना के केंद्र तुम बन गए

Share this post


RELATED

Posts

Translate »