15

Feb

तूफ़ान तेज था 
अचानक से आया 
हवायें मज़बूत थी 
तोड़ना मुश्किल था 
मुझे अंदाज़ा था कि 
आए बिना मानेगा नहीं 
रास्ते बंद करती तो 
तोड़फोड़ करता 
फिर दो दरवाज़ों को खोल दिया 
एक आने का 
एक जाने का 
और थोड़ा पीछे हट कर 
संभल कर खड़ी हो गयी 
वो आया और चला गया 
मैने बस देखा उसे

Share this post


RELATED

Posts

Translate »