27

Jun

अचानक आ जाती है मृत्यु की ख़बर
अचानक डूब जाता है शहर
अचानक ढह जाती हैं इमारतें
अचानक चुभ जाता है कांटा
अचानक फैल जाती है आग जंगल में

सारी त्रासदियां अचानक आती हैं
नहीं आता कभी कोई सुख अचानक
जैसे तुम कभी नहीं आयी।

~गौरव गुप्ता

Share this post


RELATED

Posts

Translate »