24
Jun
मै लेखक हू लेकिन मै उद्दंडता नही लिखता,
देश को पृथक करने वाली उग्रता नही लिखता,
इंसान हू मै इसलिए हिन्दू मुस्लिम नही लिखता,
हिन्दुस्तान के गौरव पर चोट करती अशिष्टता नही लिखता,
और इश्क चाहती है मेरी कलम मै दुष्टता नही लिखता,
मै द्वेष फैलाती सोच कि प्रचंडता नही लिखता.!


