19

Jun

तुम हाथ थाम लेते हो
मैं चल पड़ती हूँ

तुम नज़र भर देखते हो
मैं मुस्कुरा देती हूँ

तुम क़रीब आ जाते हो
मैं शरमा जाती हूँ

तुम आग़ोश में भरते हो
मैं सिमट जाती हूँ

तुम माथे को चूम लेते हो
मैं समर्पित हो जाती हूँ

Share this post


RELATED

Posts

Translate »