20

Mar

ख़्वाहिशे ही तो हैं
मन के भीतर 
कितनी मासूमियत से पनपती हैं

उचक उचक कर 
शिशु की भाँति लगाती हैं पुकार
पूर्णता को पाने के लिये पैर पटकती हैं

चाहत होती है के सब पा लें
सहज़ ही
मगर कहाँ इतना सहज़ है
इनकी ही तरह सहज़ हो पाना

बस इतनी सी बात को
ये दुनिया कहाँ समझती है...!!

Share this post


RELATED

Posts

Translate »