9
Aug
मित्रता बड़ा अनमोल रतन कब उसे तोल सकता है धन? धरती की तो है क्या बिसात? आ जाय अगर बैकुंठ हाथ उसको भी न्योछावर कर दूँ, कुरूपति के चरणों में धर दूँ। सिर लिए स्कंध पर चलता हूँ, उस दिन के लिए मचलता हूँ, यदि चले वज्र दुर्योधन पर, ले लूँ बढ़कर अपने ऊपर। दिनकर


