6

Aug

आदमी जब थक जाता है 
स्त्री को ढूँढता है 

आदमी जब ऊब जाता है 
स्त्री को ढूँढ़ता है

आदमी जब टूट जाता है 
स्त्री को ढूँढता है 

इसे दूसरे तरीक़े से कहें तो 
थके, 
टूटे, 
ऊबे हुए आदमी को 
सिर्फ़ स्त्रियाँ बचाती हैं ।

विशाल कृष्ण

Share this post


RELATED

Posts

Translate »